10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल और सहायक को एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार का

मेरठः- 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल और सहायक को एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार का

एंटी करप्शन की टीम ने मवाना में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लेखपाल और उसके सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल जमीन की पैमाइश के नाम पर 50 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। चकबंदी विभाग के लेखपाल का नाम मुकम्मिल और उसके सहायक का नाम गोल्डी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मवाना के जलालपुर जोरा निवासी मनोज और वीरपाल को अपनी जमीन की पैमाइश करानी थी। लेखपाल मुकम्मिल पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। दोनों ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में की। जिसके बाद बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने उनको पाउडर लगे 10 हजार रुपए के नोट दिए। इसके बाद मनोज और वीरपाल ने लेखपाल मुकम्मिल को घूस की रकम लेने को कहा तो उसने कहा कि मेरे सहायक गोल्डी को दे दो। आसपास कैमरे न हों इसके चलते गोल्डी बाथरूम में उनको लेकर गया और पाउडर लगे नोट ले लिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने मौके पर दोनों को पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को मवाना पुलिस को सौंप दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Please follow and like us: