
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी गुंडागर्दी के बदौलत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार इनकी गुंडई को हराएगी। आज खुलेआम जनता के साथ मारपीट, हमले, हिंसा हो रही है और बगल में खड़ी पुलिस असहाय, लाचार और बेबस होकर देख रही है। इसलिए जनता पूछ रही है कि देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? जिसे किसी संस्था का डर नहीं है, जिसके डर से दिल्ली पुलिस थरथर कांपती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी को वोट देने से दिल्लीवालों को 25 हजार रुपए महीने का फायदा है और दूसरी तरफ सिर्फ गुंडागर्दी करने वाली पार्टी है। अगर दिल्ली मे डबल इंजन की सरकार आ गई तो उसका पहिया अपने नीचे गरीब व मिडिल क्लास समेत सबको कुचल देगा।सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जिस तरह से दिल्ली के चुनाव में एक के बाद एक गुंडागर्दी और तोड़फोड़ हो रही है, सिर्फ दिल्ली के ही नहीं, बल्कि देश के लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस सारी गुंडागर्दी का सोर्स क्या है? एक प्रश्न सभी लोग पूछ रहे हैं कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? जहां से यह सारी गुंडई बह रही है? सभी के मन में यह प्रश्न है। खुलेआम ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर हमले किए जा रहे हैं- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने देखा कि पिछले कुछ दिनों में किस तरह से लोगों के ऊपर हमले किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले किए जा रहे हैं। खुलेआम जनता को धमकी दी जा रही है कि भाजपा में आ जाओ, नहीं तो ऐसा-वैसा कर देंगे। खुलेआम मारपीट हो रही है। हमले और हिंसा हो रही है और बगल में पुलिस खड़ी होकर देख रही है। पुलिस असहाय, लाचार और बेसहारा है, वह कुछ नहीं कर पा रही है। जब बगल में खड़ी पुलिस से लोग पूछते हैं कि आप कुछ कर क्यों नहीं कर रहे हैं? तो वे कहते हैं कि ऊपर से आदेश हैं। तो वह गुंडा कौन है जिसके सामने दिल्ली पुलिस थरथराती और डरती है। पहली बार चुनाव को कवर कर रहे पत्रकारों पर हमले हुए और 7 को गिरफ्तार किया गया- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार की घटना है। पहली बार ऐसा हुआ होगा कि किसी चुनाव के दौरान पत्रकारों पर खुलेआम इस तरह से हमले किए गए। रविवार दिल्ली में 7 पत्रकारों पर हमले किए गए। एक पत्रकार का सिर फोड़ दिया। उन्हें सारी रात थाने में रखा गया। जिन लोगों ने हमला किया, उन्हें भगा दिया गया और जो पत्रकार उस घटना को कवर करने गए थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके साथ गुंडो ने मारपीट की। यह किसी सुदूर गांव की घटना नहीं है। बल्कि यह संसद, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। ऐसे में इस देश का गुंडो का सरदार कौन है, जिसे सारे गुंडे रिपोर्ट करते हैं। जिसे किसी संस्था का डर नहीं है। उस गुंडे को देश की सर्वाेच्च संस्थाओं का डर नहीं है। इस चुनाव के दौरान महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे हैं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। डोर डू डोर कैंपेन कर रहीं महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। इसलिए लोग पूछ रहे हैं कि वह कौन गुंडा है, जिसके आदेश का देश के सारे गुंडे पालन करते हैं। जनता कह रही है, जब इनको वोट चाहिए, तब इनका ये हाल है, चुनाव के बाद तो ये सबको कुचल देंगे- केजरीवाल उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिन से हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की गाड़ियां तोड़ दी गईं। कई सारी सामग्री जब्त कर ली गई। तरह-तरह से हमले किए जा रहे हैं। अब जनता ने मन बना लिया है कि बाकी सारी चीजें एक तरफ, लेकिन इस बार इनकी गुंडई को हराना है। यह साफ हो गया है कि अगर डबल इंजन की सरकार आ गई तो सब लोगों को कुचल देगा। यह डबल इंजन अपने पहियों के नीचे सारी जनता, गरीबों, मिडिल क्लास सबको कुचल देगा। सबसे पहले लोगों की सुरक्षा है। अगर उनके परिवार ही नहीं बचेंगे, लोगों को फोन करके डराया और धमकाया जाएगा तो बाकी सारी चीजें बेईमानी हो जाती हैं। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि जब चुनाव से पहले इन लोगों को हम से वोट चाहिए तब इनका ये हाल है, चुनाव के बाद तो ये लोग हमें कुचल देंगे।इनके प्रत्याशी अपने क्षेत्र के माफिया हैं, एक देश का सबसे बड़ा गुंडा और उसके नीचे कई गुंडें हैं- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार लोगों के पास दो विकल्प हैं। एक तरफ शरीफों की पार्टी है और दूसरी तरफ खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। एक तरफ वोट देने से महीने का 25 हजार रुपए का फायदा है और दूसरी तरफ पूरी गुंडागर्दी है। इनके कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो खुद अपने क्षेत्र में माफिया हैं। एक देश का सबसे बड़ा गुंडा और उसके नीचे कई गुंडे हैं। इसलिए यह सोचने वाली बात है कि यह सारे गुंडे मिलकर दिल्ली वालों का क्या हाल करेंगे? दिल्ली और देश यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करने वाला है। लोग शरीफ हैं और वह शांति से जीना चाहते हैं। जिस तरह से चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग है ही नहीं- केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया। कई लोग फांसी पर चढ़ गए ताकि देश में जनतंत्र होगा। देश में चुनाव कराए जाएंगे, चुनाव में जनता वोट डालेगी और वोट डालकर अपनी सरकार चुनेगी। लोगों ने इसलिए कुर्बानियां दी थीं कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे। लेकिन आज जिस तरह से चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग है ही नहीं। यह बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है। लोगों के मन में सवाल आना बड़ा वाजिब है। वह कौन सा पद हो सकता है, जिसके बदले में सीईसी राजीव कुमार देश को दांव पर लगाना चाहते हैं?- केजरीवाल उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। उन्हें रिटायर के बाद ऐसा कौन सा पद ऑफर किया गया है? जिसके बदले में आप देश को गिरवी रख दो, देश को दांव पर लगा दो। वह कौन सा पद हो सकता है? जिसके बदले में आप जनतंत्र को खत्म कर दो। गर्वनर या राष्ट्रपति का पद? कौन सा पद हो सकता है? मेरी नजर में ऐसा कोई पद नहीं है। मेरी राजीव कुमार से हाथ जोड़कर विनती है कि आप अपनी ड्यूटी कीजिए। पद की लालसा छोड़ दीजिए। 3-4 साल और नौकरी कर लेंगे। आपने 40-45 साल नौकरी कर ली। इस देश ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब अपने करियर के अंत में एक पद के लिए देश को गिरवी मत रखिए। देश के जनतंत्र को खत्म मत कीजिए। ‘‘आप’’ का हर कार्यकर्ता इनकी गुंडागर्दी के सामने मजबूती से खड़ा है, हम झुके नहीं- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र को बचाने के लिए हमें जो भी करना पड़ेगा, करेंगे। लेकिन किसी भी हालत में देश के जनतंत्र को इनके सामने झुकने नहीं देंगे। आज सारा देश देख रहा है कि किस तरह से आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इनकी गुंडागर्दी के सामने मजबूती से खड़ा होकर मुकाबला कर रहा है। हम झुके नहीं। हम इनसे लड़ रहे हैं। देश और देश के जनतंत्र के लिए लड़ रहे हैं।