ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज  में आज 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया



शिकारपुर – नगर के ओमवती इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजवीर कुमार, ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण करके किया उन्होंने कहा कि स्वर्णिम भारत ने आज विरासत को विकास में परिवर्तित किया है आज हमारा देश शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक विरासत, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है आचार्य हरकेश कुमार ने बताया भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है इस दिन हम एक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और कानून के ढांचे के अभिन्न अंग बने थे आचार्य चेतन शर्मा, ने बताया कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करना चाहिए मौहम्मद आमिर, ने बताया की गणतंत्र दिवस हमारे अधिकारों को ही नहीं बल्कि अच्छे नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रति अपने कर्तव्य को भी याद दिलाता है विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए मौके पर नरेश शर्मा, कपिल कुमार त्यागी, संजीव कुमार, नीरज कुमार, रविंद्र चौधरी, हर्षित शर्मा, राजेश कुमार, अनुपमा राजोरा, नंदिनी शर्मा, संगीता सिंह ,ज्योति निगम, महक, छवी शर्मा, सहित आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन आरपी सिंह, ने किया ।

Please follow and like us: