चोरी की घटना कारित करने वाला एक शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की गयी 150 टोटी व एक अवैध चाकू बरामद



शिकारपुर – सलैमपुर में वादी सुमित कुमार ने थाना सलैमपुर पर तहरीर दी कि वह मैसर्स कलपतरु प्रोजेक्टस इन्टरनेशनल लिमिटेड में एडमिन मैनेजर के पद पर कार्यरत है जो कि जल जीवन मिशन के के तहत पानी की टंकी बनाने का कार्य कर रही है दिनांक 10/01/2025 को ग्राम जटपुरा में स्थित स्टोर से अज्ञात चोरो ने स्टोर की दीवार को काटकर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया है इस सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर मुअसं-16/25 धारा 305ए,331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है उक्त के क्रम में जांच छानबीन मे प्रकाश में आये चार अभियुक्तो को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है सलैमपुर पुलिस द्वारा प्रकाश मे आये एक अन्य अभियुक्त को 150 टोटी व एक अवैध चाकू सहित दनकौर सिकन्द्राबाद मार्ग पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सलैमपुर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता साजिद पुत्र सादू कुरैशी निवासी ऊँची दनकौर थाना दनकौर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, बरामदगी 150 टोटी चोरी की (पीली धातू की), एक अवैध चाकू, गिरफ्तार करने वाली टीम अतुल कुमार चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सलैमपुर, एस आई विशाल चौधरी, एस आई दुर्गेश चौधरी, एस आई देवेन्द्र सिंह, गुलफाम,।

Please follow and like us: