
बुलंदशहर – भारत में स्वास्थ्य सेवा को लेकर महानगरीय क्षेत्रों, ग्रामीण व छोटे शहरों के बीच असमानता दिखाई पड़ती है। महानगरीय क्षेत्रों के बड़े अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरण और उपचार हेतु कई प्रकार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ छोटे शहरों या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी कमी के कारण एक बड़ा अंतर पैदा हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र के लोग बड़े शहरों का सफर करते हैं और इस दरमियान उन्हें कई प्रकार की वित्तीय व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर ऑन्कोलॉजी में रोगियों को बेहतर देखभाल और उपचार की आवश्यकता होती है। इन्हीं सब मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम की ओपीडी बुलंदशहर में आयोजित की गई। जिसमें डॉ. देबाशीष चौधरी, सीनियर कंसल्टेंट एंड क्लीनिकल लीड, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी मरीज के इलाज एवं संपर्क हेतु उपस्थित रहे। यह ओपीडी हर बुधवार, समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मातृछाया अस्पताल, बुलंदशहर में आयोजित की जाएगी।