दूसरे दिन भी निजीकरण के विरोध विद्युत कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन


गढ़मुक्तेश्वर – गढ़ तहसील डिविजन पर बिजली कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया । निजीकरण का निर्णय वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। गुरुवार को बिजली के निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसलटेंट नियुक्त करने हेतु प्री-बिडिंग कॉफ्रेंस के विरोध में  बिजली कर्मचारियों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किये।  निजीकरण के विरोध में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के आहवान पर बिजली के निजीकरण का निर्णय वापस होने तक लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता धनंजय पटेल, महेश चंद ,ओमप्रकाश गुप्ता , मनोज, कुशमेश, सुशील यादव, अमित यादव, अमित यादव, अनिल शर्मा, अनिल तोमर, ऋषि प्रजापति, प्रेमपाल सिंह, अरविंद, धर्मेंद्र, संयोजक वसीम ने बताया कि 24 एवं 25 जनवरी को बिजली कर्मी पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। और भोजनावकाश या कार्यालय समय के उपरान्त विरोध करेंगे। 25 जनवरी को संघर्ष समिति संघर्ष के आहवान पर आगामी चरणों की घोषणा करेगी। वसीम नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज एण्ड इंजीनियर्स द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियन्ताओं ने देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। निर्णय के अनुसार उप्र में हो रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध करने हेतु देश के समस्त प्रान्तों की राजधानियों में विशाल प्रदर्शन किये गये।

Please follow and like us: