
गढ़मुक्तेश्वर – गन्ना भुगतान भ्रष्टाचार एवं किसानों के अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर तहसील में धरने का दसवां दिन भी जारी रहा।मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी एवं युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान इंसाफ अली बदरखा ने संगठन में शामिल हुए नए 20 कार्यकर्ताओं की राशिद काटकर एवं संगठन का गमछा पहनकर क्या सम्मानित पंचायत की अध्यक्षता महाराज सिंह जी लोदीपुर एवं संचालन विकल नगर ने किया। पंचायत में दर्जनों किसानों ने गन्ना भुगतान भ्रष्टाचार घरौनी खतौनी में घोटाला एवं जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र जो पिछले 8-10 महीने से चक्कर काट रहे हैं जिसको लेकर विरोध भी किया और अपनी बात पंचायत में रखी। मंगलवार को होगी किसानों की वार्ता जिले स्तर के अधिकारियों से जिसमें जिले के आल अधिकारियों सहित विद्युत विभाग, सिंभावली शुगर मिल कंट्रोलर सहित सभी अधिकारी मौके पर पंचायत में बुलाने की मांग की है। इनमें से अगर कोई अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचता है तो वार्ता नहीं होगी। तो आगे पंचायत कर निर्णय लिया जाएगा।इस मौके पर मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान राजकुमार त्यागी सर्वेश प्रधान कपिल चौहान फैजान प्रधान मुकीम चौधरी प्रमोद नगर इंदर चपराना अमित चपराना मनोज कुमार दुष्यंत त्यागी मनोज त्यागी सामिया खा अनुज यादव नितिन ठेकेदार दीपक यादव रईस प्रधान अनुज बाबूजी मनोज कुमार पंकज त्यागी सुनील चौहान कपिल त्यागी चेतन त्यागी नेताजी नौशाद गौरव त्यागी अंकित चौहान सुनील भड़ाना उमेश चौहान विकास चौहान संजय जाटव सुभाष चौहान संदीप भाई सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद रहे।