महिला सशक्तिकरण अभियान के  तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया



गढ़मुक्तेश्वर – समर्थ शिक्षा सेवा समिति सामाजिक संस्था के तत्वावधान में गढ में महिला सशक्तिकरण अभियान के  तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जा रहे सिलाई कढाई व ब्यूटी के प्रशिक्षण पश्चात   प्रमाण पत्र वितरित किये गये | कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनुराधा ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर के किया | अनुराधा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन कर कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्राओं व महिलाओ ने प्रतिभा निखर कर आती है और स्वावलंबी बनने में मदद मिलती हैं | संस्था के सचिव उमेश लोधी  ने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत गाँव गाँव जाकर महिलाओ को तकनीकी शिक्षा का प्रतिक्षण प्रदान कर रहे हैं ताकि वो रोजगार से जुड़ चुके | इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव उमेश लोधी, अनुराधा, प्रीति आरती, अंजलि, कलश, पूनम,दिव्या, दीपशिखा, मेहर, गुलशन, पायल,गुलिस्तांवर्षा, मानसी,खुशी,श्वेता,हनी,गुलिस्तां आदि उपस्थित रहे |

Please follow and like us: