औषधीय पौधे जीवन के लिए वरदान :राजकुमार हिंदुस्तानी


गढ़मुक्तेश्वर – बहादुरगढ़ के गाँव लुहारी में शिक्षाविद पर्यावरण मित्र और कवि राजकुमार हिंदुस्तानी के नेतृत्व में छात्रों को पौधारोपण करने हेतु जागरूक किया |राजकुमार ने कहा कि सभी छात्रों को अपने पूर्वजों की याद में,महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर पौधरोपण अवश्य करनी चाहिए |बढ़ता प्रदूषण सभी के लिए खतरा है |पौधे मानव के सच्चे प्राकृतिक मित्र हैं जो मानव को कभी क्षति नही पहुंचाते |तुलसी एलोवेरा गिलोय नीम जामुन सहजन जैसे औषधीय गुणकारी पौधे जीवन के लिए वरदान है |सनातन धर्म में प्रकृति की पूजा होती है और सनातन प्रकृति का रक्षक है |सनातन पर्यावरण के प्रति मानव प्रेम को दर्शाता है | पर्यावरण शिक्षा को आत्मसात करना बेहद जरूरी है |विवेक शर्मा ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए वरदान हैं |पंडित संजय खेड़ा ने बढ़ते प्रदूषण पर चिता जताई |इस मौके पर कृष्ण दिपांशु काजल गौरवी भावना हिमांशु मयंक करन अमित आदि मौजूद रहे |

Please follow and like us: