नहीं बाज़ आ रहे ग़ाज़ियाबाद के शराबी



खुलेआम शराब पीने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस लगातार चला रही अभियान
अभियान के अंतर्गत रोज़ाना पकड़े जा रहे लगभग 500 आदमी

गाजियाबाद – कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने इन दिनों शराबियों के पीछे पड़ी हुई है।लेकिन शराबी भी सार्वजनि‌क स्थानों पर शराब पीने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इस माह के शुरुआत से पुलिस रोजाना अभियान चला रही है और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते लोगों को हवालात पहुंचा रही है, लेकिन स्थिति यह है कि रोजाना ऐसे शराबियों की संख्या बढ रही है। वह पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पुलिस ने इन दिनों लगभग 3 हज़ार लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े जाने पर कार्रवाई की है। नववर्ष की शुरुआत होते हैं कमिश्नरेट पुलिस ने ठाना कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबियों को शराब पीने नहीं देगी।जनवरी के शुरुआती में पुलिस ने पहले दिन शाम सात से नौ बजे तक चलाए अभियान में कुल 456 लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।तभी से लेकर अब ताज प्रति दिन लगभग 516 तो कभी 546 तो कभी 515 ऐसे ही अभियान के अंतर्ग्रत लोगो को प्रतिदिन गिरफ्तार किया जा रहा हैं।
सवाल – अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की संख्या कम क्यों नहीं हो रही। समझना मुश्किल है कि पुलिस की सक्रियता बढ़ रही है या फिर शराबियों की। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र का कहना है कि पुलिस इस तरह की ड्राइव चलाती रह‌ेगी, लोगों को अपनी हरकतों से बाज आना होगा। पुलिस को दौड़ाने में नगर जोन के शराबी सबसे आगे वही,शनिवार को सात से नौ बजे के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़े गए 533 लोगों में सबसे ज्यादा 274 शराबी नगर जोन में पकड़ गए।पुलिस उपायुक्त नगर राजेश कुमार ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर हवालात पहुंचाया गया और मेडिकल परीक्षण कराते हुए 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। नगर जोन में सबसे अधिक नंदग्राम थानाक्षेत्र में 73,कोतवाली नगर में 56,मधुबन बापूधाम में 50,विजयनगर में 47, सिहानी गेट में 24 और कविनगर से 24 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए। देहात जोन ने पकड़े 141 पुलिस उपायुक्त देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम अभियान के दौरान देहात जोन में कुल 141 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए। उन्होंने बताया कि लोनी थानाक्षेत्र से थाना लोनी थाना पुलिस ने 20, थाना ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 14, थाना अंकुर विहार थाना पुलिस ने 09, थाना लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने 12, थाना मसूरी थाना पुलिस ने 12, थाना मुरादनगर थाना पुलिस ने 10, थाना मोदीनगर थाना पुलिस ने 10, थाना निवाड़ी थाना पुलिस ने 16, थाना भोजपुर थाना पुलिस ने 10, थाना वेव सिटी-09 और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र से कुल 19 लोगों को सार्वजनिक स्थान से शराब पीते पकड़ा गया है। सबके कम ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने पकड़े 118 शराबी पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शनिवार देर शाम चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान में  सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते कुल 118 लोग पकड़े गए। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 30, कौशाम्बी – थाना पुलिस ने, खोड़ा थाना पुलिस ने 07, साहिबाबाद थाना पुलिस ने 12, लिंकरोड थाना पुलिस ने 15, शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 12 और टीलामोड़ थाना पुलिस ने 18 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।

Please follow and like us: