एक दिन की कोतवाल बनीं सोनाली, संभाली गोसाईगंज की कमान

एक दिन के लिए कोतवाल बनी सोनाली
एक दिन के लिए कोतवाल बनी सोनाली

गोसाईगंज-अयोध्या। नारी सशक्तिकरण को मजबूती देने और उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक कर उनमें आत्मबल विकसित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छात्रा सोनाली सोनी को एक दिन के लिए गोसाईगंज कोतवाली का कोतवाल बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे ने उन्हें कोतवाल की कुर्सी सौंपी और हैट लगाया। कोतवाल बनी समाजसेवी हनुमान सोनी की पुत्री सोनाली सोनी गोसाईगंज में ही पली-बढ़ी हैं इस समय इलाहाबाद में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही थी कोविड-19 महामारी की वजह से इन दिनों घर पर ही रहकर तैयारी कर रही हैं। एक दिन की कोतवाल बनी सोनाली के कोतवाल की कुर्सी पर बैठते ही आत्मबल और सम्मान दमक उठा, उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और वहां पर मौजूद सब इंस्पेक्टरों व पुलिस कर्मियों को फरियादियों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। कोतवाल बनी सोनाली के तेवर देख पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। छात्रा सोनाली ने पुलिसिंग की जानकारी ली व कोतवाली में एफ आई आर दर्ज करने से लेकर क्राइम रजिस्टर, बीट रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया व कोतवाली परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। छात्रा सोनाली ने कोतवाली से बाहर निकलकर मास्क चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क के लोगों को मास्क पहनाकर कोविड-19 का संदेश देते हुए लोगों से बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने को कहा। बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहे दो लोगों को उन्होंने हेलमेट भी दिया। भीटी तिराहा व तेलियागढ़ चैराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था देखी और मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। सोनाली ने नगर के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और बिना काम के बैंक में मौजूद फालतू लोगों को फटकार लगाई कोतवाल की भूमिका निभाते हुए सोनाली ने कहा कि आज के समय में लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं केवल उन्हें उनकी शक्तियों का ज्ञान कराना है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि ऐसा बेटियों को जागरूक करने और उनमें आत्मबल बिकसित करने के लिए शासन के निर्देश पर किया जा रहा है।

Please follow and like us: