

अयोध्या। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान की उद्देशिका के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
जिला अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया “ हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छः विक्रमी) को एतदद्वारा द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।“ के प्रत्येक शब्द पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। संविधान की रचना करने वाले महान विभूतियों के विचारों एवं उनके उद्देश्यों को सभी को आत्मार्पित करने हेतु प्रेरित किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्य, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के विचारों पर भी प्रकाश डाला गया।