बादली विधानसभा के हजारों लोगों ने संकल्प लिया, सबसे प्रचंड जीत देवेन्द्र यादव की होगी।




दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने अपना नामांकन भरा ।


नई दिल्ली – आज बादली विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज आजाद पुर स्थित एसडीएम मॉडल टाउन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा। आजादपुर से एसडीएम आफिस तक भारी हजारों लोग देवेन्द्र यादव पर फूलों की बारिश कर रहे थे।  देवेन्द्र यादव अपना नामांकन भरने जनता के इस विश्वास के साथ पहुंचे कि 8 तारीख को दिल्ली की जनता के सहयोग से कांग्रेस दिल्ली में एक बार फिर अपनी सरकार बनाऐंगी। नामांकन भरने निकले  देवेन्द्र यादव की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्र की जनता सहित झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह, नेशनल मीडिया कॉआर्डिनेटर  अभय दूबे, स्व0 अहमद पटेल की पुत्री मुमताज पटेल, अ0भा0क0कमेटी सचिव कुलजीत नागरा, राजस्थान से विधायक  मनीष यादव, पंजाब के पूर्व मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा शामिल थे। आम आदमी पार्टी और भाजपा की हार में ही निहित है, दिल्ली के विकास की जीत – देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली की जो बदहाली और बर्बादी  केन्द्र की भाजपा सरकार और अरविन्द केजरीवाल ने की है उसके खिलाफ 5 फरवरी को बादली और दिल्ली की जनता अपना मत व्यक्त करेगी। दिल्ली की जनता बेरोजगारी से निजात, महंगाई से राहत, गंदे पानी से छुटकारा, टूटी सड़कों, गंदगी, कूड़े के ढ़ेरों से निजात दिलाने के लिए, दिल्ली में बदलाव लाने के लिए वोट डालेगी। उन्होंने कहा कि आपका भाई, आपका बेटा दिल्ली के विकास के लिए वो सब कुछ करेगा जो 11 वर्ष पहले बादली की जनता के लिए किया था। 11 साल – दिल्ली बर्बाद देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 2014 में जनता से जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नही किया। जेजे कलस्टर, अनाधिकृत कालोनियां, पुनर्वास कालोनियों के लाखों लोग आज भी पीने के पानी को तरस रहे और जो पानी मिल रहा है वो गंदा आता है, झुग्गी झौपड़ी की महिलाओं को दूर दूर से पानी लाना पड़ता है। टूटी और गढडों वाली सड़कों में दुर्घटनाओं का संकट बना रहता है, ध्वस्त शिक्षा मॉडल, ध्वस्त स्वास्थ्य मॉडल के चलते अस्पतालों में डाक्टर नही, मशीनों को अभाव, दवाईयां नही है, मौहल्ला क्लीनिक खुले ही नही, खतरनाक प्रदूषण के चलते सांसों का संकट है, प्रदूषण के कारण लोग बीमार है लेकिन अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नही है। मुफ्त 200 यूनिट बिजली की साजिश को समझना जरुरी है क्येंकि 201 यूनिट होते ही बिल दुगना भरना पड़ता है। राशन की दुकानें बंद कर दी, शराब के ठेके हर कौने पर खोले।  उन्होंने कहा कि तीन साल बाद भी पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा केजरीवाल ने अभी तक नहीं निभाया है और दिल्ली में महिलाओं से झूठे वादे कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, कुशासन और बदहाली के बाद दिल्ली में कांग्रेस बेहतर विकल्प है। लोगों में कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास, भरोसे और कांग्रेस के 15 वर्षों के अनुभव को देखते हुए जनता कांग्रेस को लाना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस है जरुरी।कांग्रेस की गारंटियां रंग लाएंगी – खुशियां बरसाएंगी। यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम एक भरोसा, विश्वास लेकर लोगों की उम्मीद और जरूरत पूरी करने के लिए जनता के बीच पहुँच रहे है। कांग्रेस जनता के सहयोग और समर्थन के साथ दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अपनी गारंटियों को पूरा करेगी। *प्यारी दीदी योजना* के अंतर्गत कांग्रेस हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देगी, दिल्ली की माता बहनों के घर के कुछ आर्थिक बोझ को कांग्रेस कम करेगी। *जीवन रक्षा योजना* के तहत दिल्ली के हर नागरिक को स्वास्थ्य बीमा के तहत 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे और *युवा उड़ान योजना* के तहत कांग्रेस सरकार बनाने के बाद शिक्षित युवा बेरोजगार के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाकर उन्हें दिल्ली की कम्पनियों, औद्योगिक यूनिटों व अन्य क्षेत्रों में पहली नौकरी पक्की करके अप्रैंटिसशिप के तहत एक वर्ष तक 8500 रुपये देंगे। शिक्षित युवा अपनी कार्यकुशलता का अनुभव लेने नौकरी तो कम्पनियों में करेगा लेकिन 8500 का वहन कांग्रेस की दिल्ली सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विधवाओं की बंद पेंशन को जारी करने के आदेश करेंगे। बंद पड़े राशन कार्डों को बनाने की पहल होगी, हर गरीब को सरकार राशन देगी। साफ पीने का पानी हर घर को देंगे। यादव ने कहा कि चुनाव हैं और आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोग भी वोट मांगने आऐंगे। मैं जनता से अनुरोध करता हूॅ कि आप उनसे यह जरूर पूछें कि हम आपको वोट क्यों दें? जब हम आपसे किसी कागज पर मोहर लगावने गए तो धक्के क्यों मारे, क्या राशन कार्ड बनवाऐ, पेंशन बनाई, गंदगी साफ कराई और कमरतोड़ महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी के लिए कौन जिम्मेदार हैं, ये कुछ सवाल है, आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोगों से जरुर पूछें। उन्होंने  कहा कि साफ पानी, मुफ्त बिजली, बेहतर इलाज, स्वस्थ अस्पताल, गंदगी से मुक्ति, प्रदूषण से राहत, विश्व स्तरीय विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की मदद कांग्रेस करेगी, क्योंकि कांग्रेस है जरुरी।

Please follow and like us: