
सदर बाजार में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अफसर पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अफसर पर फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव कमल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, गोपाल ग्रोवर, अभय सभरवाल, कुलदीप सिंह ने व्यापारियों के साथ मिलकर पहले लोहड़ी को जलाकर एक दूसरे को मुबारक दी और सबके स्वस्थ रहने व देश की खुशहाली की प्रार्थना कीव। परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा लोहड़ी साल का पहला त्यौहार होता है जिसे बड़ी धूमधाम से सभी मानते हैं लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है और व्यापार जगत के लिए भी बड़ा इस शुभ माना जाता है।