
हापुड – पंजाबी सभा समिति के तत्वाधान में लोहड़ी उत्सव राघव रिजेंसी में बडी ही धूमााम एवं उमंग पूर्वक मनाया गया। उत्सव में कलाकारों के संग दर्शकों नें पंजाबी गानों पर जमकर डांस करतें हुए लोहड़ी उत्सव में चार चांद लगा दियें। लोगों नें एक दूसरें को गलें मिलकर लोहड़ी पर्व की बधाई दी। पंजाबी सभा समिति के तत्वाधान में बीती रात किठोर रोड़ स्थित राघव रिंजेसी में लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। लोहड़ी उत्सव का शुभारभ गुरू ग्रंथ साहिब जी की गुरूवाणी सें लोहड़ी जलाकर किया गया। लोहड़ी उतसव में पंजाब सें आयें कलाकारों द्वारा मधुर गानों के साथ भंगडें का आयोजन किया गया। जिसमें दर्शकों नें जमकर भंगडा करतें हुए उत्सव में चार चांद लगा दियें। उत्सव में लेजर बीम शो भी प्रस्तुत किया गया। लेजर बीम शो हापुड़ में प्रथम बार आयोजन किया गया। जिसका सभी दर्शकों नें जमकर आनद लिया। उत्सव में सभी लोगों नें एक दूसरें को गलें मिलकर लोहड़ी पर्व की बााई दी। उसव में अतिथियों का सभा के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिह एवं शॉल भेंट कर समानित किया गया। इस मौके पर पंजाबी सभा समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।