भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीडन हो रहा है व्यापारी, कानून व्यवस्था ध्वस्तः प्रदीप जायसवाल

PU

मेरठ। देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जनपद मेरठ में आएं समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापारी-वैश्य नेता प्रदीप जायसवाल ने जिला संगठन के समीक्षा बैठक के दौरान पत्र प्रतिनिधियों को बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और सरकारी तंत्र द्वारा व्यापारियों के साथ खुलेआम उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने का कार्य प्रत्येक जिला स्तर पर किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज समाजवादी व्यापार सभा, जनपद मेरठ में जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा बैठक की और संगठन के पदाधिकारियों को व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए विधानसभा स्तर, ब्लॉक स्तर एवं तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करना होगा तभी जाकर लक्ष्य 2027 पूर्ण होगा।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का शोषण और दोहन हो रहा है, आज भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का नीयत से छोटे और मध्यवर्गीय दुकानदारों के रोजगार खत्म कर रही है, ऑनलाइन मार्केटिंग से पहले से बर्बाद छोटे व्यापारी पूरी तरह से तबाह होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का व्यापारियों की समस्या की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है, उसका लक्ष्य केवल व्यापारियों से अधिक से अधिक टैक्स वसूल लेने का है। जीएसटी विभाग द्वारा रेहड़ी. पटरी, गुमटी, खुमचा एवं छोटे-मध्यम दुकानदारों से लेकर बड़े दुकानदारों और उद्यमियों को भी अनावश्यक परेशान कर उनका मानसिक, व्यापारिक और आर्थिक शोधन किया जा रहा है, जिसका समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है। अपने आपको व्यापारियों की पार्टी होने का फर्जी दावा करने वाली उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार में अपने खून पसीने से व्यापार कर सरकार को राजस्व प्रदान करने वाले व्यापारियों

का कोई सम्मान नहीं है उन्हें सरकारी विभागों द्वारा एक चोर की ही दृष्टि से देखा और व्यापार किया जाता है।

जबकि समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार में हमेशा व्यापार और व्यापारी हित में तमाम निर्णय जैसे आवश्यक वस्तु अधिनियम EC Act को शिथिल करना, व्यापारी विरोधी काले कानून चूंगी प्रथा को समाप्त करना, इंस्पेक्टर राज और तहबाजारी समाप्त करना एवं पंजीकृत व्यापारियों की निःशुल्क व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए का बीमा करना आदि ऐतिहासिक निर्णयों को आज भी व्यापारी याद करता है। और अव समस्त व्यापारी समाज ने जुल्मी, तानाशाह और व्यापारी विरोधी भाजपा की उप्र सरकार को बदलने का मन बना लिया है और आगे 2027 में उत्तर प्रदेश की विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा. अजय चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा अज्जू, महानगर अध्यक्ष सोनू कुमार, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर विपिन सेन आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us: