धनंजय शर्मा को मिली दिल्ली चुनावों में सहयोग की जिम्मेदारी,



●धनंजय शर्मा ने जताया भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का आभार

गाजियाबाद। – दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी टीम की जिम्मेदारियाँ तय कर दी हैं। दिल्ली चुनावों में गाजियाबाद निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय टीम सदस्य धनंजय शर्मा को भी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।  जिसमें धनंजय शर्मा को राष्ट्रीय टोली के  सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्वास जताए जाने के बाद धनंजय शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे दिल्ली विधानसभा चुनावों में योगदान देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह न केवल मेरे लिए गर्व का विषय है, बल्कि मुझे यह प्रेरणा देता है कि मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँ। इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए मैं अपने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और साथी युवाओं के सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करता हूँ। संगठन की सेवा और देश की प्रगति के लिए सतत प्रयास करते रहना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।

Please follow and like us: