मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार क्राइम ब्रांच पुलिस ने 25 हज़ार इनामी इरशाद को किया गिरफ्तार





गाजियाबाद। – कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने 25 के इनामी को गिरफ्तार किया है जो अपने गैंग के साथ मोबाइल टावरों पर लगे उपकरणों की चोरी किया करता था। उसके कई साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे जबकि पुलिस कई दिन से उसकी तलाश कर रही थी। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 25 हज़ार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मेरठ निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया हैं।आरोपित के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत के दो रेडियो रिसीवर यूनिट बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपी इरशाद ने बताया है कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है। जो अपने गैंग के साथ मिलकर टावर के आरआरयू जैसे उपकरणों की चोरी करता है। उस पर अलग-अलग थानों में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरी और अन्य कीमती उपकरण चुराता था वह अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर आरआरयू चोरी करके उन्हें कबाड़ी और अन्य जगहों पर बेच दिया करता था और उसकी मोटी कीमत वसूल किया करता था। पहले वे मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और उसके बाद रात के वक्त उन पर लगे आरआरयू और बैटरी जैसे उपकरणों को चुरा लिया करते थे। चोरी करने से लेकर देश से बाहर भेजने तक सक्रिय था गिरोह आरोपी इरशाद ने बताया कि मोबाइल टावरों से आर0आर0यू0, बी0बी0यू0, बैट्री व अन्य इलैक्ट्रोनिक उपकरणों को चोरी करने से लेकर देश से बाहर भेजने तक इनका एक संगठित गिरोह है इनके गिरोह में इसके अलावा शाहरूख मलिक, वसीम मलिक, नईम मलिक, फईम मलिक, अनवर मलिक, अनस, साहिल मलिक, कय्यूम, गोल्डी उर्फ फरहान, जावेद, जाकिर, राहुल, कासिम, हाजी जावेद, खालिद उर्फ मुल्ला गिरोह के सक्रिय सदस्य है। इनके गिरोह मे फईम व नईम पहले अन्तर्राष्ट्रीय आर0आर0यू0 तस्कर जावेद मीरापुरिया के गैंग मे काम करते थे फिर धीरे-धीरे इन्होने अपना एक अलग गिरोह बना लिया। गिरोह के कुछ सदस्य दिन में कबाडे की फेरी करके कबाडे का काम करते है और जिस मोबाइल टावर से इनको चोरी करनी होती है उसको ये लोग दिन के समय ही कबाडे की फेरी करते हुए चिन्हित कर लेते है घटनास्थल पर जाने के लिए गाडी की इन्तजाम शाहरूख, वसीम व गोल्डी उर्फ फरहान करते है रात्रि के समय में ये उपलब्ध गाडियों से ये लोग चिन्हित किये हुए टावर पर पहुँचते है और इनके 2-3 साथी मोबाइल टावर पर चढ जाते है और औजारों की मदद से उसमें लगे आर0आर0यू0 व बी0बी0यू0 व अन्य कीमती इलैक्ट्रोनिक उपकरण चोरी कर लेते है, चोरी करने के बाद चोरी का सामान ये लोग उसी गाडी मे रखकर फरार हो जाते है । चोरी किये गये माल को बेचने के लिए शाहरूख, वसीम मलिक, नईम मलिक, अनवर मलिक, अनस, हाजी जावेद, खालिद उर्फ मुल्ला को पहुँचाते है फिर ये लोग माल को प्लास्टिक के कवर लगाकर पैक करके फईम को देते थे और फईम उस माल को हाँगकाँग (चीन) भिजवाता था।

Please follow and like us: