डकैती:गाजियाबाद में घर के नौकर ने साथियों संग मिलकर की लूट घर से लगभग एक करोड़ से ज़्यादा की लूट


गाजियाबाद। – कविनगर में घरेलू नौकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर परिवार को चाकू के बल पर घर में बंधक बनाकर ज्वैलरी व लगदी लूटकर भाग निकले। चाकू लगने के डर कारण परिवार वालो उनका विरोध नहीं किया।इस मामले में पीड़ित परिवार ने शिकायत कविनगर पुलिस से की।शिकायत के आधार पर कविनगर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात कविनगर के एक स्टील कारोबारी गौरव गुप्ता के घर पर हुई।वह मंगलवार को कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर में उनके पिता आरडी गुप्ता, माता और बेटी थी। आरडी गुप्ता ने बताया कि रात को पौने नौ बजे के करीब वह पत्नी के साथ घर में टीवी देख रहे थे। इस दौरान ही दो युवक अंदर दाखिल हुए, उनके हाथ में चाकू थे।उनको देकर जब पूछा कि कौन हो, क्या काम है? तो आरोपियों ने बताया कि वो लुटेरे हैं और घर में लूट करने के लिए आए हैं। जो रुपये और जेवर घर में रखे हैं, वो सब उनको दे दो। आरडी गुप्ता के साथ उनकी पत्नी को भी आरोपियों ने गले पर चाकू लगाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उनको ड्रेसिंग रूम में ले गए और अलमारी खुलवाई।इसके बाद उनसे अलमारी की चाबी छीनकर ज्वैलरी व कीमती सामान बाहर निकाला। फिर उसे बैग में भरकर भाग निकले।एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि आरोपी चंदन बिहार का रहने वाला है, वह दो साल से कारोबारी के घर पर काम कर रहा था।

Please follow and like us: