नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी



गाजियाबाद। – थाना लोनी बॉर्डर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद मामले में संलिप्त आरोपी युवक फरार हो गया है।बता दें कि लोनी बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों सहित करसोग थाने में पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी।लोनी बॉर्डर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के चलते दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वही,इस मामले में संलिप्त आरोपी फरार हो गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसीपी अंकुर विहार (कार्यवाहक) अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया गया है।पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेने के लिए उसके संभावित ठिकाने पर पुलिस की टीम ने छापामारी शुरू कर दी हैं। फ़िलहाल आरोपी अभी फरार चल रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गठित की गई है तथा संभावित ठिकानों पर पुलिस सुनियोजित तरीके से दबिश दे रही है जाने क्या हैं पूरा नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री जोकि 14 वर्ष की हैं। स्कूल के लोटते समय योगेश नामक युवक ने नाबालिग लड़की बहला- फुसलाकर अपने साथ मोहनगर के मकान पर ले गया। आरोपी ने उस अपनी हवस का शिकार बना लिया था तथा इस दौरान आरोपी ने इस घटना की जानकारी किसी को न देने के लिए पीड़िता को डराया-धमकाया था।इस मामले की जानकारी नाबालिग लड़की ने परिजनों को दी। इसके बाद नाबालिगा के परिजनों ने थाना लोनी बॉर्डर थाने पंहुच कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। जल्द हिरासत में होगा दुष्कर्म का आरोपी वही,थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी जल्द पुलिस हिरासत में होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है तथा जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Please follow and like us: