
गाजियाबाद। – आरडीसी में स्तिथ ताशा किचन नामक रेस्टोरेंट में मंगलवार को आबकारी विभाग के छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के परोसी जा रही शराब को ज़ब्त किया गया। वहीं रेस्टोरेंट के चार कर्मचारियों को भी गिरफ़्तार किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने 230 शराब की बोतलें बरामद कर रेस्टोरेंट से चार कर्मचारियों को बिना लाइसेंस शराब पिलाने एंव अन्य प्रदेश की शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौके से गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में मोहित पुत्र सुनील कुमार, संजय पुत्र तेज सिंह, ईश्वर कुमार पुत्र हरि सिंह, भुवनेश पुत्र दिलबर सिंह शामिल हैं। इस दौरान रेस्टोरेंट से उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली प्रदेश में बेचे जाने वाली विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब शराब, बीयर एवं वाइन की 199 सीलबंद एवं 31 खुली बोतलें बरामद की गईं। रेस्टोरेंट का संचालक संयम कोहली मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे रेस्टोरेंट के संचालक के कहने पर अवैध शराब परोस रहे थे। मामले में आबकारी विभाग ने कविनगर थाने में रेस्टोरेंट के संचालक संयम कोहली, उसके पिता और मां के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।