
गाजियाबाद। – मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के अंतर्गत मुठभेड़ के दौरान दो गौकशो को लंगड़ा कर गिरफ़्तार किया।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि इन्होंने नाहल गांव से एक गाय चुराई थी और जंगल में ले जाकर उसको काट दिया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इनके कब्जे से एक तमंचा एक छुरा व गाय के अवशेष बरामद हुए हैं। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि नाहल गांव से 4 जनवरी को बॉबी की चोरी की गई गाय के अवशेष गन्ने के खेत में मिले थे। बॉबी ने गाय चोरी की रिपोर्ट मसूरी थाने में दर्ज कराई थी।उन्होंने कहा कि जांच में जुटी पुलिस ने दो गोकशी के आरोप में गांव के ही फैजान पुत्र अनीश और ढबारसी निवासी इस्तकार पुत्र इस्लाम को मसूरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों शातिरों ने पुलिस को बताया कि गोकशी के औजार ढबारसी गांव के जंगल में छिपाए गए हैं। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस गोकशी के औजार बरामद करने के लिए फैजान और इश्तकार को जंगल में ले गई, जहां पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। मौके पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग के दौरान दोनों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी ने बताया कि गाय के अवशेष बरामद होने के बाद चोरी का मामला गोकशी में तरमीम किया गया था। सोमवार की रात मे पुलिस ने फैजान निवासी ग्राम नाहल व इस्तकार निवासी ग्राम ढवारसी को को गिरफ्तार किया । सोमवार की रात में पुलिस फैजान व इस्तकार को साथ लेकर काटे गए गोवंश को काटने संबंधी औजार व अवशेष की बरामदगी के लिए लेकर ढबारसी के जंगल में आए।जहां पर आरोपितों ने पहले से छुपाए हुए असलाह से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उपचार हेतु अस्पताल दाखिल किया गया है।दोनों अभियुक्तों ने बॉबी की गाय चोरी कर गोकशी का अपराध कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
