विधायक धर्मेश तोमर ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये तो खिल गए चेहरे।




धौलाना। – सर्दी का प्रकोप शुरू हो चुका है और गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी सताने लगी है।वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया है जिसमे ग्राम पंचायतों में अलाव जलवाने व गरीब अहसाये लोगों को कंबल वितरण करने की योजना बनाई है। जिसको लेकर धौलाना तहसील प्रशासन की ओर से गरीबों को वितरण करने के लिये कंबल खरीद लिये गये हैं। शुक्रवार को तहसील धौलाना परिसर में विधायक धर्मेश सिंह तोमर, धौलाना उप जिलाधिकारी लवी त्रिपाठी, तहसीलदार प्रवेश कुमार के नेतृव में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम राजस्व विभाग की ओर से आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने क्षेत्र के करीब सौ से अधिक गरीब एवं असहाय और दिव्यांगों के साथ-साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कंबल वितरण के बाद क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सभी जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार की मंशा है कि हर गरीब तक वह सुविधाएं पहुंचे जिनका वह हकदार है।सरकार हर वर्ग के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है।कंबल वितरण में सयोग के रूप से धौलाना लेखपाल निर्देश पाल,लेखपाल मोहिनी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।                                  – विधायक बोले ठंड में हर जरूरतमंद को कंबल जरूरी।
– भाजपा सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है- विधायक
– गरीबों की हर संभव मदद के लिए खड़ी है भाजपा सरकार- विधायक धर्मेश तक पहुंचेगी मदद, लोगों को मिली राहत।  

Please follow and like us: