फिक्की ने गरीब व जरूरतमंद 400 से अधिक रोगियों का किया निःशुल्क इलाज





नई दिल्ली। – फे़स इस्लामिक कल्चरल कम्यूनिटी इंटीग्रेशन (फिक्की) द्वारा फ्री मेगा हैल्थ चैकअप कैम्प एवं दवाईयां वितरण कार्यक्रम का आयोजन आराम पार्क इलाके में किया गया। इस अवसर पर फिक्की द्वारा संचालित हार्मनी चैरिटेबल हैल्थ सेंटर का उद्घाटन गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी दिल्ली सरकार के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी के हाथों किया गया। फिक्की के संस्थापक चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस समाज सेवा के कार्यक्रम में क्षेत्रीय निगम पार्षद राजू सचदेवा, सफ़दर जंग हॉस्पिटल यूनानी विभाग के फार्मर डायरेक्टर डॉक्टर सैयद अहमद खान, कृष्णा नगर विधानसभा से आप प्रत्याशी विकास बग्गा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा फिक्की के पदाधिकारी साजिद अहमद, हाजी शाहनवाज़, हाफिज सलीम अहमद, ऑल इंडिया एजूकेशन मुमेंट के सचिव मौहम्मद इलयास, शेर खान मलिक, सलीम मलिक, सैय्यद फरहत अली, नदीम सैफ़ी, आराम पार्क आर-डब्लू-ए- अध्यक्ष जावेद अनवर समानी, महासचिव मौहम्मद जावेद, सोनम बेकर्स के डायरेक्टर हाजी रियाजुद्दीन अंसारी, सीनियर जर्नलिस्ट मारूफ रज़ा, मुस्तकीम खान, जावेद रहमानी, समाज सेवी शकील अंजुम, आराम पार्क जनहित विकास समिति के अध्यक्ष ऐजाज़ हाशमी, दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर, पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी के इंचार्ज करन सिंह मेहरा, मॉडल एक्ट्रेस अतिका खान, डॉक्टर डब्लू आर- सूरी, डॉक्टर सलमा सैफी, डॉक्टर इरा रिज़वी, हकीम आफ़ताब आलम आदि गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
इस मौक़े पर फिककी के संरक्षक भाई मेहरबान कुरैशी ने कहा कि हम लोग लम्बे अर्से से स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। अब हमने हैल्थ सेवाओं का विस्तार करते हुए हार्मनी चैरिटेबल हैल्थ सेंटर गरीब व जरूरतमंदों के लिए शुरू किया गया है। इस हैल्थ सेंटर से क्षेत्रवासियों को निःसंदेह लाभ मिलेगा। फिक्की के चेयरमैन डॉ0 मुश्ताक अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हैल्थ कैम्प में मेट्रो अस्पताल और कैंसर संस्थान प्रीत विहार तथा डॉ0 श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल दरियागंज के चिकित्सकों ने निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं इसके अलावा डॉक्टर खालदा हनीफ, डॉक्टर कमरूल हक़, डॉक्टर विजय जायसवाल, डॉक्टर अंजारूल हक, डॉक्टर अफशां तबस्सुम, डॉक्टर रेहाना आदि ने भी रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। फिक्की के उपाध्यक्ष साजिद अहमद ने बताया कि इस मैगा हैल्थ कैम्प में 400 से अधिक रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई और दवाईंया भी निःशुल्क मुहैया कराई गई। इस आयोजन की सफलता में फिक्की की फाइनेंस डायरेक्टर शबाना अजीम, डॉक्टर बिलाल अंसारी, जैनब अंसारी, उज़मा अंसारी, नरेंद्र सिंह, शहाना अंसारी, शहनाज़ अख़्तर, हुमा खान, चौधरी मुमताज अली चिश्ती, राजा भार्गव व मौ० आसिफ की कड़ी मेहनत रही।

Please follow and like us: