पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री, भारी संख्या में कोल्ड्रिंग, बिस्किट, जूस मिले।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के दाल मंडी में बुधवार को पुलिस को अवैध पटाखों का गोदाम होने की सूचना मिली थी, जहां पुलिस ने छापेमारी की तो भारी संख्या में एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडार मिला है। गोदाम में पुलिस को एक्सपायरी डेट के कोल्ड्रिंग्स, बिस्किट और अन्य फूड समान रखा मिला। गोदाम में भरे एक्सपायरी डेट के मौत के समान को दीपावली पर बाजार में खपाने की पूरी तैयारी थी। सदर बाजार क्षेत्र के गंज बाजार में एसपी सिटी की टीम को शरद गोयल और दिव्यांश गोयल के गोदाम में अवैध पटाखे होने की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की तो पुलिस हैरान रह गई। गोदाम में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट के कोल्ड्रिंग, बिस्किट, फूट जूस, चिप्स समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। गोदाम सभी खाद्य सामग्री दो से तीन साल पुरानी थी जो एक्सपायर हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर खाद्य विभाग की टीम को भी बुला लिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की।

Please follow and like us: