पशुओं को जहर देकर मारने वाला दो गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे परेशान।

गाज़ियाबाद। पशुओं को जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है।इनके साथी ने मुर्दा मवेशी का ठेका ले रखा है।वे आटे में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे गईं देहात में आवारा और घर के बाहर बंधे दुधारू पशुओं को खिला देते थे।ठेका होने की वजह से आरोपित मुर्दा पशुओं को उठा ले जाते थे।फिर मृत पशुओं की खाल के साथ ही उनका मांस भी बेच देते थे।मांस को दिल्ली के जगदीश कोल्ड स्टोर में सप्लाई करते हैं। इनके छ: साथी अभी फ़रार है,पुलिस उनके गुप्त ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने गिरोह के सदस्यों से पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलवाकर उन्हें मारने तथा उनके शव को उठाकर मोटी रकम कमाने के धंधे में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से पुलिस ने 63790 रुपये नगद, करीब 12 कुन्तल संक्रमित भैंस, बोलेरो महेन्द्रा और क्रेटा कार बरामद की है।

थाना लिंक रोड़ पुलिस को इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गैंग के सरग़ना के कहने पर वे पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाते थे और उनकी मौत के बाद वे पशुओं को उठाकर ले जाते। प्रति पशु के एवज में उन्हें अच्छी रक़म मिलती थी।बुधवार को यह मांस सहारनपुर से लोडर में भरकर लाये थे जिसे दिल्ली सप्लाई करने के लिए अपने साथियों का इंतजार इतने ही पुलिस ने दबोच लिया।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया, बुधवार को स्वाट टीम ट्रांस हिण्डन जोन में थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में दौराने चेकिंग बीईएल कट फैक्ट्री एरिया औद्यौगिक क्षेत्र से एक बुलेरो लोडर मांस से लदा पकडा गया तथा मौके से दो आरोपियों गिरफ्तार किये गया।दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान थाना भोजपुर क्षेत्र के आरिश उर्फ आरिज पुत्र इरशाद और दूसरे ने जनपद मेरठ के मौ0 सबलू पुत्र सल्लू के रूप में हुई है। इनके छः साथी अभी फ़रार है जिनकी गिरफ़्तारी के लिए टीमो गठन किया है। यह लोग अपने गिरोह के सदस्यों के जरिए पशुओं को जहरीला पदार्थ खाने में मिलाकर देता था और उनकी मौत होने के बाद उनके शव को उठाकर मीट बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को बेच देता था।

Please follow and like us: