भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और ‘लौहपुरुष’सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद मैं नेशनल यूनिटी डे मनाया जाता है: पप्पू लाहोरिया

जनपद गाज़ियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी व व्यापारी पप्पू लाहौरया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और ‘लौहपुरुष’ कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की कल 147वीं जन्म जयंती है।उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था.।हर साल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हर साल 31 अक्टूबर को भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में राष्ट्रीय एकता दिवस (नेशनल यूनिटी डे 2023) मनाया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित किया था, जिसकी शुरुआत साल 2014 से हुई थी।सरदार पटेल को रियासतों के भारतीयों के भारतीय संघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए श्रेय दिया जाता है।

Please follow and like us: