
विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय आह्वान पर नगर हापुड मे हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को PFI के साथ जोड़ने और कर्नाटक में सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात घोषणा पत्र में कही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्य वह और द्वेषपूर्ण है।
विश्व हिन्दू परिषद के ज़िला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी की मानसिकता सदैव से ही हिन्दू विरोधी रही है। कांग्रेस हमेशा से ही हिन्दुओ की आस्था एवम देवी देवताओं का अपमान करती आई हैं कांग्रेस आतंकियों के पैरोकार , देश विरोधी, हिंदू द्रोही पार्टी हैं इस पार्टी की मानसिकता की बुद्धि शुद्धि के लिए बजरंगबली का आह्वान किया गया।
कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश तथा महाराष्ट्र में कुछ कॉंग्रेसी नेताओं ने एवं बिहार में अन्य जनता दल (यु) जैसे दल के नेता प्रतिबंध जैसे स्वर मिला रहे हैं, किन्तु राष्ट्रभक्त संगठन बजरंग दल पर लगे इन जूठे आरोपों का सर्वत्र विरोध भी हो रहा है। इस कृत्य से देश के बल बजरंग दल का अपमान किया गया जो कि बहुत ही अपमान जनक है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक सबक सिखाएगा।
बजरंग दल देश भर में गौ रक्षा, कन्या रक्षा, रक्तदान, मठ मंदिर व धर्म रक्षा के साथ धर्मांतरण रोकने जैसे अनेक प्रकार के सेवा कार्यों में लगा हुआ है। विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज तथा बजरंगबली के भक्तों के अपमान को स्वीकार नहीं करेगा तथा राष्ट्र एवं धर्म विरोधी शक्तियों को परास्त करने का पुरजोर प्रयास करेगा।

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने के विरोध में आज सम्पूर्ण भारत के जिला,महानगर के प्रमुख केंद्रों पर, प्रखंडों – नगर कस्बा के साथ साथ एक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल नगर हापुड द्वारा विरोध स्वरुप आज मंगलवार को दिनांक 09/05/2023 को सायंंकाल 07 बजे श्री चंडी मंदिर परिसर में सामुहिक विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें समाज की सहभागिता बडे पैमाने पर रही है। कार्यक्रम में विहिप ज़िला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी, ज़िला कोषाध्यक्ष योगेश भारती नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी, नगर सयोंजक अभय गौतम, सह सयोजक ईशान,सह सयोजक धुर्व कंसल ,ज़िला गौ रक्षाक रितिक त्यागी नगर मंत्री अर्चित सिंघल,विधार्थी प्रमुख अंकुर,अनुज, एवम सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ साथ समाज के गणमान्य बन्धुओ व मातृशक्तियो की सहभागिता रही।