धौलाना में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सीएससी के माध्यम से बाइक रैली निकाली गई

भारत सरकार सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली में कॉमन सर्विस सेंटर संचालक, किसान भाई, इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि अनूप कुमार एवं सीएससी जिला प्रबंधक उदयेंद्र सिंह द्वारा बाइक रैली निकाली गई। 

बाइक रैली को ब्लॉक विकास अधिकारी एवं ब्लॉकप्रमुख निशान्त सिंह शिशौदिया द्वारा अपने कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्री सिंह द्वारा किसान भाइयों को जागरूक करने हेतु ग्रामीणों से आह्वान किया गया। रवि की फसल  2022 की बुबाई कीबशुरुआत हो गई है प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा किसान भाई अपनी फसलों की बीमा कराएं जिससे आपदाओं से फसलों की हुई क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सके एवम  किसान भाइयों की गाढ़ी कमाई को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।इस योजना में किसानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है। प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु किसान ज्यादा से ज्यादा अपना कामन सर्विस सेंटर पर करा सकते हैं बाइक रैली विकास खंड भवन से होकर तहसील चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

Please follow and like us: