नोएडा एनसीआर का दूसरा प्रदूषित शहर रहा

PU

नोएडा। शहर की हवा एक बार फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। नोएडा का एक्यूआई मंगलवार को 396 दर्ज किया गया। यह पूरे एनसीआर में दूसरे दिन दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 382 दर्ज किया गया है।

प्रदूषण का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दिवाली के बाद शहर का एक्यूआई 200 के नीचे आ गया था लेकिन अब वह एक बार फिर से 400 के करीब पहुंच रहा है। पिछले दो दिन में ही यह करीब 100 प्वाइंट तक बढ़ चुका है। मंगलवार को नोएडा का एक्यूआई 396 दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 382 रहा। शहर में सुबह के समय धुंध छायी रही। हालांकि, कुछ देर बाद धूप निकल गई थी। यहां पर लगातार बढ़ रहे इस प्रदूषण के लिए निर्माण कार्यों को जिम्मेदार माना जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग का कहना है कि निर्माण कार्यों के कारण उड़ रही धूल के छोटे-छोटे कणों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।

जिले में अब ठंड भी बढ़ने लगी है। जिले का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। नमी का स्तर 55 से 90 फीसदी रहा। ठंड के बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है।

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई:-

गाजियाबाद 428

दिल्ली 379

नोएडा 396

ग्रेटर नोएडा 382

गुरुग्राम 296 फरीदाबाद 360

Please follow and like us:
Pin Share