
आज गौरैया बचाओ अभियान के अगले चरण में छोटे बच्चों को इस अभियान से जोड़ा गया। गौरैया के लिए एक सुरक्षित और सुंदर आशियाना देने की मुहिम में आज नन्हे मुन्नों ने अपनी कल्पनाओं के रंग भरे।
आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड हापुड़ में टीम के निर्देशन में घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम के सभी सदस्यों ने इन छोटे- छोटे बच्चों को अभियान के महत्त्व को बताया और अपनी भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का सबक सिखाने का प्रयास किया।

गौरैया और उसके जैसे अन्य पशु पक्षी हमारे पर्यावरण के लिए बहुत आवश्यक हैं और यह बात हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को पता होनी चाहिए इसलिए किसी न किसी माध्यम से हमें समाज में ऐसे अभियानों को चलाते रहना होगा।
हमारे इस अभियान में आज के नन्हे प्रतिभागी रहे – इशिका, साक्षी,देव,भार्गव,नीरव, सार्थिका, दक्षिता,मानव,काव्या,नवी, खुशबू,इशिका अग्रवाल,स्नेहा,मिष्टि, राज,अनन्या और ख्याति।गौरैया की उड़ान टीम से दिनेश ठाकुर,प्रीति यादव,चारु यादव,रूपांजल,तान्या यादव,एवं डॉ०रेणु देवी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसका एकमात्र उद्देश्य है पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक करना और उसके संरक्षण के प्रति कुछ ना कुछ करने के लिए प्रेरित करना।