महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

PU

महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा रविवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आरजी सुमंगलम फार्म हाउस में पहुंची। जहां महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद महंगाई के विरुद्ध केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।स्वप्निल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले सात सालों में दोगनी से ज्यादा बढ़ गई हैं।

आज महिलाएं लकड़ी के चूल्हे जलाने पर मजबूर हो गई हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं संगठित होकर अपने क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को जागरूक करें और भाजपा सरकार की विफलताएं लोगों तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा ने कहा कि आज भाजपा सरकार की गलत नीति के चलते खाद्य तेल से लेकर खाने-पीने की सभी चीजें महंगी हो गई हैं। नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर प्रदेश सरकार उन्हें सिर्फ लाठियां खिला रही है।

इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, नवरत्न त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, दिनेश चंद शर्मा, भारती त्यागी, भगवती शर्मा, डॉ. पुष्पा वर्मा, सुषमा तोमर, द्रोपदी, कंचन, मीनू शर्मा, नीतू, कमलेश, मधु, सुनीता, कंचन, कृष्णा, शीला, रेखा, सीमा, बाला, रजनी शर्मा, सविता गौतम, विलक्षणा, अर्चना, जोया खान, गौरव गर्ग और अंकित शर्मा मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share