सन्गठन को मजबूती देना ही रहेगा लक्ष्य : दीपक गाबा

PU

नई दिल्ली। शाहदरा जिले में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती दिलाना ही मेरा लक्ष्य तथा मुख्य एजेंडा रहने वाला है। ये कहना है शाहदरा जिला भाजपा के दूसरी बार बने महामंत्री दीपक गाबा का। दीपक गाबा नें कहा पार्टी नेत्रत्व नें मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने पार्टी का आभार जताते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ जिले की पांचो विधानसभाओं में जमीनी स्तर पर काम करने तथा सब को साथ लेकर चलने की बात दोहराई। श्री गाबा नें कहा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा के साथ मिलकर बूथ लेवल पर पार्टी की गतिविधियां चलाई जायेगी केंद्र सरकार की उपलब्धियां तथा दिल्ली सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताया जाएगा। बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को प्रचारित किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा सभी वर्करों को साथ लेकर कार्य किया जाए ताकि आगामी निगम चुनावों में पार्टी जीत का चौका जड़े। और शाहदरा जिले की तमाम बीस निगम वार्डों पर पार्टी का परचम लहराए। उन्होंने कहा पिछले निगम चुनावों में पार्टी शाहदरा जिले की 19 सीटें जीती थी इस बार हमारा लक्ष्य सभी बीस सीटों को जीतने वाला रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share