भाकियू के नगर अध्यक्ष की दुकान में लाखों की चोरी

हापुड़: थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित ततारपुर बाइपास के निकट भाकियू के नगर अध्यक्ष की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंडी मंदिर रोड निवासी केशव अग्रवाल भाकियू के नगर अध्यक्ष हैं। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित ततारपुर बाइपास के निकट उनकी खल-चूरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान का ताला लगाकर घर लौट गए थे।

देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे सरसों के तेल के 20 टीन, इंवर्टर, बैट्रा, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद मालिक को सूचना दी।

सूचना पर सीओ सिटी वैभव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गहनता से घटना स्थल की छानबीन की। सीओ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने निर्देशानुसार तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Please follow and like us: