संगठन का किया विस्तार

PU

हापुड़: आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन शनिवार को हुआ। जिसंमें संगठन का विस्तार किया गया। विभिन्न राजनैतिक दलों को छोड़कर पार्टी में आने वाले सदस्यों का स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने नूर मोहम्मद कसार को मेरठ मंडल महासचिव, पंडित महेश शर्मा को जिला महासचिव, पंडित कंछिद लाल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद आबिद को सिंभावली युवा ब्लाक अध्यक्ष, मोहम्मद शौकीन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लाक उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को अपना संपूर्ण समर्थन देने की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शशिबाला, प्रदेश महासचिव अनिल गुप्ता, जिला अध्यक्ष पंडित अजय शर्मा, राजवीर कोरी, लोकेश शर्मा, राजेंद्र कोरी आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us: