तीन भाजपा नेत्री बनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

PU

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद की 3 भाजपा नेत्रियों को स्थान मिला है। तीनों को मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी है। 51 सदस्यीय कार्यकारिणी में जनपद गौतमबुद्ध नगर से तीन भाजपा नेत्री को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। नोएडा के भंगेल बेगमपुर निवासी प्रज्ञा पाठक, नोएडा निवासी श्रीमती कुमकुम सिंह तथा श्रीमती अर्पणा सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share