80 केंद्रों पर 17,321 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

PU

गुरुग्राम। जिले में 18,76,615 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 180 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया गया और 17,321 लोगों को टीका लगाया। 10,341 लोगों को पहला और 9,680 लोगों को दूसरा टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग टीम ने विदेश जाने वाले 33 लोगों दूसरा टीका लगाया गया और 100 लोगों को रूस की स्पुतनिक -वी वैक्सीन का पहला व 40 लोगों को दूसरा टीका लगा। डीएमआरसी के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन परिसर में बने केंद्र में 44 लोगों ने पहला टीका लगाया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डाक्टर एमपी सिंह का कहना है कि गुरुग्राम में 18,76,615 लोगों को टीका लगाया जा चुका।

Please follow and like us:
Pin Share