अमरोहा में शिवभक्त कांवड़ियों को बांटे गए निःशुल्क हेलमेट, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

अमरोहा। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष पहल की गई। पुलिस अधीक्षक अमरोहा और जिलाधिकारी अमरोहा ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित किए

पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत

इस दौरान अधिकारियों ने हरिद्वार एवं अन्य गंगाघाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों की ओर से कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

यातायात नियमों के पालन की अपील

कांवड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने हेलमेट के महत्व के बारे में बताते हुए सड़क पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने, निर्धारित मार्ग का पालन करने और अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

सुरक्षित यात्रा पर प्रशासन का जोर

प्रशासन की ओर से कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्गों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। कांवड़ियों से भी अपील की गई कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा पूरी करें।

Please follow and like us: