यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन-भत्ता बढ़ा, सरकार ने दी नई सुविधाएं

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन एवं भत्तों में वृद्धि का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन के साथ आवास एवं वाहन संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है।

अध्यक्ष का वेतन 2.25 लाख रुपये हुआ

नई व्यवस्था के अनुसार आयोग के अध्यक्ष का मासिक वेतन 1.75 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.25 लाख रुपये कर दिया गया है।

सदस्यों के वेतन में भी बढ़ोतरी

आयोग के सदस्यों का मासिक वेतन 1.47 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.05 लाख रुपये कर दिया गया है।

आवास और एचआरए की सुविधा

सरकार ने अध्यक्ष और सदस्यों को निःशुल्क सरकारी आवास उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है। यदि सरकारी आवास उपलब्ध नहीं होता है, तो 10,000 ग्रेड पे वाले अधिकारियों के समान मकान किराया भत्ता (HRA) दिया जाएगा।

वाहन के लिए भी मिलेगा भत्ता

नई व्यवस्था के तहत अध्यक्ष और सदस्यों को 200 लीटर ईंधन (पेट्रोल/डीजल) के बराबर वाहन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

सरकार के इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की सेवा शर्तों में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Slug:

Please follow and like us: