वैलकम वार्ड में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई आम आदमी पार्टी में

नई दिल्ली। वेलकम वार्ड 39 मे महिला विंग के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक सरिता सिंह ने उनको पार्टी में शामिल किया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी वेलकम वार्ड मे एक मजबूत महिला टीम का गठन हुआ। सभी महिलाओं ने बारी बारी से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा हुए कामों की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में बहुत काम किए हैं जिसकी चर्चा आज पूरा हिन्दुस्तान कर रहा है। इस मौके पर सरिता सिंह ने सभी महिलाओ को आने वाले एम सी डी इलेक्शन मे मजबूती से काम करने का सन्देश दिया। इस मौके पर युवा नेता सुदेश चौधरी ने कहा कि इस मात्र शक्ति के जुड़ने हम वेलकम वार्ड और रोहतास नगर विधानसभा की चारो सीटों पर जीत का आगाज इस आज हुई सदस्यता के साथ कर चुके हैं। और एम सी डी मे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए बीजेपी को वहाँ से हटाना जरूरी है। कार्यक्रम मे विधानसभा और जिले की महिला विंग के के साथ वार्ड की महिला विंग अध्यक्ष सरबजीत लूथरा, शीशम चौधरी शिक्षा रोहिल्ला, रचना रोहिल्ला, ममता गुप्ता, चरणजीत कोर , सोनिया रॉय ,रूबी जोशी ,परमजीत, मंजू चौधरी ,निशा गेरा , कुन्ती देवी इत्यादि शामिल हुई।

Please follow and like us:
Pin Share