उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आयोजित किया वर्चुअल शिक्षा संवाद-2

नई दिल्ली। नई शिक्षा नीति- 2020 के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वर्चुअल शिक्षा संवाद-2 का आयोजन किया। इस वर्चुअल शिक्षा संवाद में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदेश कुमार गुप्ता, उत्तरी दिल्ली के महापौर, राजा इकबाल सिंह व पूर्व सदस्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, प्रो. इंद्र मोहन कपाही उपस्थित थे। इसके साथ ही स्थायी समिति अध्यक्ष, जोगी राम जैन, नेता सदन, छैल बिहारी गोस्वामी, आयुक्त, संजय गोयल, निगम विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षा समिति के सदस्य व गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, शिक्षा समिति की अध्यक्षा, सुगरिमा गुप्ता ने की।

वर्चुअल शिक्षा संवाद के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदेश कुमार गुप्ता ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक साल पूरा होने पर सभी देशवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू की गई नई शिक्षा नीति युवाओं के लिए लाभकारी है व इस से युवाओं का भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जैसे जैसे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अलग अलग विशेषताएं हकीकत में बदलेंगी, हमारा देश एक नए युग का साक्षात्कार करेगा। इस अवसर पर महापौर, राजा इकबाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के संबंध में गांधी जी ने कहा था कि शिक्षा का तात्पर्य बालक और मनुष्य के शरीर, मन तथा आत्मा के सर्वांगीण एवं सर्वोत्कृष्ट विकास से है। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि मनुष्य की अंतर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इन उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम है जिसका स्वप्न महात्मा गांधी जी और स्वामी विवेकानंद ने देखा था।

Please follow and like us:
Pin Share