आर्य कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 पर कार्यशाला आयोजित

हापुड़। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” के तहत शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हापुड़ में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का संचालन नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने किया।

अमित कुमार शर्मा ने शिक्षिकाओं को रजिस्ट्रेशन से लेकर आइडिया सबमिशन तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिक्षक को विद्यालय के UDISE कोड से पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद शिक्षक तीन से पाँच विद्यार्थियों की टीम बनाएंगे और प्रत्येक टीम को एक यूनिक यूज़र आईडी व पासवर्ड मिलेगा। विद्यार्थी पहले प्रि सर्वे पूरा करेंगे, फिर कोर्स वीडियो देखकर प्रश्नोत्तर हल करेंगे और अंत में एक आइडिया सबमिट करेंगे।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 एक राष्ट्रीय स्तर की नवाचार प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की भावना को बढ़ावा देना है ताकि वे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकें।

कार्यशाला में शिक्षिकाओं ने तकनीकी सवाल पूछे, जिनका समाधान अमित कुमार शर्मा ने विस्तार से किया।
उप प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने शिक्षिकाओं को अंतिम तिथि 8 नवम्बर 2025 से पहले ही आइडिया सबमिट करने की सलाह दी और कहा कि यह सत्र शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा।

Please follow and like us: