पेंशन, पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु, 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होगी पेंशन अदालत

PU

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों की पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु शनिवार, दिनांक 13 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे डिस्काम मुख्याल ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाऐगा। इस अवसर पर, सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों की पेंशन / पारिवारिक पेंशन की शिकायतों का निस्तारण वर्तमान नियमों के अन्तर्गत प्रथामिकता से किया जाऐगा।
पेंशन अदालत में यथा संभव दर्ज की गई शिकायतों का मौके पर ही, नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाऐगा। इस संबंध में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक अभिलेखों / पत्रों सहित समय पर पेंशन अदालत में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर, लाभान्वित हो सकतें हैं।

Please follow and like us: