
नई दिल्ली- जय भारत मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नई दिल्ली में संगठन के मार्गदर्शक माननीय इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश दिए गए।
वही बैठक में महत्वपूर्ण दायित्वों का बंटवारा किया गया। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय नरेंद्र शर्मा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला (भूतपूर्व डीजी) को लीगल एडवाइजर, बहन अंजू प्रसाद को राष्ट्रीय महामंत्री और श्री पवन त्यागी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के गृह जनपद आगमन पर डॉ. करुण शर्मा, सुधीर त्यागी, श्योदान सिंह, आदित्य त्यागी और राजकुमार शर्मा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।