अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई., परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोड़वेज, आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग व अन्य विभागो के अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुगम यातायात हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर जंक्शन सुधार, टेबल टॉप बनाये जाने एवं ब्लैक स्पॉटस पर शीघ्र आवश्यक सुधार कार्य करने पर जोर दिया गया। जनपद में वर्ष 08/2024 के सापेक्ष वर्ष 08/2025 में दुर्घटनाओं में हुई मौतों में कमी आई है तथा आने वाले समय में भी आवश्यक सुधार कार्य कराकर इन आंकड़ों में और अधिक कमी लाई जायेगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई., परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोड़वेज, आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागो के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us: