नदी के पास खेत में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

हापुड़। जनपद के हापुड थाना देहात छेत्र में काली नदी के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला है। व्यक्ति के मिले हुए शव का चेहरा भी जलाया गया है और साथ ही शव देखकर लग रहा है कि जंगली जानवरों के द्वारा व्यक्ति के शव को नोचा हुआ है। जिससे प्रतीत हो रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंका गया है। वही शव मिलने की सूचना पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम के साथ आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।और जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। शव को देखकर एक परिवार के सदस्यों ने संभावना जाहिर की है कि ये शव उनके परिवार के मनवीर का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह शव मनवीर का है या नहीं एएसपी विनीत भटनागर सीओ सिटी हापुड़ जितेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Please follow and like us: