देशद्रोह के मुकदमे पर बोला कांग्रेसी नेता: “समय बदलेगा, न्यायालय से मिलेगी राहत”

अमरोहा– राज्यपाल द्वारा देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के बाद कांग्रेसी नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और यह सब विपक्ष में होने के कारण उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

वही कांग्रेसी नेता सचिन चौधरी ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे ऊपर देशद्रोह का केस चलाना गलत है। मेरा बयान उस श्रेणी में नही आता है। लॉकडाउन का उल्लंघन और देशद्रोह दोनों अलग बातें हैं। मुझे और मेरे परिवार को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। हमारी कंपनी के खाते सीज कर दिए गए हैं, पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सचिन चौधरी उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। “अगर हम मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को ‘जहरीला’ कह देते हैं, तो यह आम भाषा का शब्द है, इसे देशद्रोह की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता। विपक्ष अगर सवाल नहीं करेगा तो कौन करेगा? हम पर किसानों, बेरोज़गारों और जनता की आवाज़ उठाना हमारी ज़िम्मेदारी है।”

मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है में अदालत जाऊंगा मुझे न्याय मिलेगा। जरुरत पडने पर “हम सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि वहाँ से हमें न्याय मिलेगा।”मुझे मेरी पार्टी का समर्थन मिल रहा है पार्टी मेरे साथ खड़ी है। “मेरे वकील सलमान खुर्शीद साहब हैं, जो पार्टी ने ही दिए हैं। अगर पार्टी साथ न होती तो इतने मुकदमों को मैं अकेले कैसे लड़ पाता?” उनके खिलाफ लगाए गए अधिकांश मुकदमे राजनीतिक द्वेष का परिणाम हैं। “2019 से पहले हमारे ऊपर कोई केस नहीं था। चुनाव लड़ने के बाद से ही यह सब शुरू हुआ। आज तक मैंने किसी को थप्पड़ तक नहीं मारा, फिर भी 153 और 188 जैसी धाराओं में केस दर्ज किए गए।”अंत में उन्होंने कहा कि समय बदलता है और जब सरकार बदलेगी तो ये सारे मुकदमे वापस हो जाएंगे।

Please follow and like us: