मदन मोहन विद्या मंदिर विद्यालय मे 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

मदन मोहन विद्या मंदिर विद्यालय,
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, मेरठ मे शुक्रवार को स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन किया गया। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में अन्य अतिथि मृदुल गुप्ता, प्रो. बीरपाल, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, प्रो. कविता अग्रवाल, प्राची गुप्ता, सुनिला, दिशी, वाणी आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्पीच कविता, गीत आदि अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी ने आए हुए अतिथियों अभिभावकों  का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सविता, बलबीर, प्रीति, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, जयश्री, सुधा मोहन, प्रियंका, हिमानी, शिखा, पूजा, अनुज, शिवांगी, सोना, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी, सुधा व रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us: