सनातन धर्म की रक्षा हेतु आरंभ हुआ मां बगलामुखी महायज्ञ

हापुड़ – हरमिलाप मंदिर, शिवपुरी में सोमवार से मां बगलामुखी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह यज्ञ 3 अगस्त तक चलेगा। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अपने शिष्यों के साथ विधिविधान से यज्ञ की शुरुआत की।

वही नरसिंहानंद गिरी बताया कि यह महायज्ञ सनातन धर्म की रक्षा, हिंदू परिवारों की सुरक्षा और जिहादी शक्तियों के विनाश हेतु समर्पित है। इस अवसर पर उन्होंने मां बगलामुखी और भगवान महादेव का आह्वान किया।
महामंडलेश्वर ने कहा, “आज हमारा धर्म, राष्ट्र और अस्तित्व संकट में है। हमने हमेशा अहिंसा को अपनाया, लेकिन अब हमारी सहनशीलता को कमजोरी समझा जा रहा है। इस्लामिक जिहादियों द्वारा बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में हिंदुओं का नरसंहार किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि अब केवल मां बगलामुखी और महादेव ही हिंदुओं को चेतना देकर रक्षा कर सकते हैं वही यज्ञ के दौरान प्रतिदिन महामंडलेश्वर श्रीमद्भगवद्गीता की सरल व्याख्या करेंगे। उन्होंने सम्पूर्ण सनातन समाज से इस महायज्ञ में भाग लेने की अपील की।
महायज्ञ में मुख्य यजमान विपुल मित्तल, अरुण त्यागी और विश्व धर्म संसद की संयोजक डॉ. उदिता त्यागी मौजूद रहीं। इनके साथ यति अभयानंद, यति धर्मानंद, नरेश गर्ग, सुधीर गुप्ता, पंकज गर्ग, अतुल गर्ग लुहारी समेत अनेक श्रद्धालुओं ने सपरिवार आहुति अर्पित की।

Please follow and like us: