हापुड़ से गुज़रती हैं ट्रेनें, लेकिन नहीं रुकतीं मंत्री जी— राजू पारीक

हापुड़— जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल उपाध्यक्ष राजू पारीक ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों का स्टोपेज की मांग के साथ दिल्ली से चलने वाली शटल ट्रेनों को सुचारू रूप से चलवाने का अग्रह किया।

वही राजू पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठक विवेक दाढ़कर के साथ उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर जिले की समस्याओं से अवगत कराया। राजू पारीख ने रेल मंत्री को एक ज्ञापन देकर उत्तर रेलवे का हापुड़ रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन जक्शन है। जहां से प्रतिदिन व्यापारी से लेकर आम आदमी देश प्रदेश के के लिए यात्रा करते है। वही कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टोपेज न होने के कारण जिले एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। राजू पारीक ने रेल मंत्री को जानकारी देते हुए बताया हापुड़ रेलवे स्टेशन से सुशासन एक्सप्रेस, बीकानेर साप्ताहिक सुपर फास्ट,श्रमजीवी सुपरफास्ट,उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस होकर निकलती जिनका स्टोपेज जनहित में किया जाना अति आवश्यक है। क्योंकि हापुड़ देश भर में प्रसिद्ध अनाज,बर्तन,गुड़ और गल्ला,लकड़ी,चमड़ा मंडी का कारोबार बडे पैमाने पर होता जिसके जुडे व्यापारी का दूर—दूर आना जाना रहता इनके स्टोपेज से उक्त लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शटल ट्रेन से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री समय से संचालन न होने के कारण हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन का भी समय से संचालन कराया जाए। वही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राजू पारीक को आश्वासन दिया है कि शटल ट्रेन का संचालन समय से और अन्य ट्रेनों का हापुड़ में स्टोपेज कराने का आश्वासन दिया है।

Please follow and like us: